पखांजूर में फूड फेस्ट 30 नवंबर को आराधना कॉन्वेंट स्कूल में फूड फेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें अत्यधिक छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, छात्रों ने अनेक प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाकर नगरवासियों, अभिभावकों व उनके रिश्तेदारों को स्वतः खरीदने पर मजबूर कर दिया । फूड फेस्ट के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री. मोनिका साहा, श्री देव शील – खंड शिक्षा अधिकारी ,शंकर सरकार , राजेश , फादर एलेन ,फादर दिलीप , भुवन वर्मा, हरपाल सिंह, महेश्वर शर्मा, डॉक्टर जोजो, डॉक्टर टोप्पो ,डॉक्टर प्रमिला ,पखांजूर के अन्य गणमान्य नागरिक सभी अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह देखा गया साथ ही उनके अभिभावकों में भी खुशी और उत्साह देखा गया कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा ने विद्यार्थियों के समस्त समूहों में जा कर क्रमशःपकवान को चख कर उनका उत्साह वर्धन किया।फूड फेस्ट में विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मारिया,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर रीता,शिक्षक प्रद्युम्न शुक्ल, शोभन बनर्जी, भारत साहू ,सीमा बाला एवं विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे । ब्यूरो चीफ राकेश मित्र