रावणा राजपूत समाज का गौरव और झाड़ली ग्राम की बेटी पूनम कँवर ने इतिहास रच दिया।
दक्षिणी अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलीमंजारो के पर्वत की चोटी पर लहराया तिरंगा।
अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा सहित संगठन के सभी पदाधिकारियो ने दी बधाई।
नीमकाथाना। देश की बेटियां कमाल कर रही है। नीमकाथाना जिले के झाड़ली गांव की बेटी पूनम कंवर का किलीमंजारो पर्वत के शिखर को फतह करने के लिए चयन हुआ था। इससे पहले पूनम ने लगातार दो वर्षों तक हिमाचल और उत्तराखंड के पर्वतों की कड़े प्रशिक्षण के बदौलत सफल चढ़ाई पूर्ण की है।
पूनम कंवर रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है। रविवार को भारतीय पर्वतारोही दल के साथ पूनम अपना मुकाम हासिल करने के लिए रवाना हुई। उनकी सफलता की कामना के लिए आईजी ज्योती कुमार, कमांडेंट मो. सिद्दकी, रतन सिंह, एस आई दिलीप, इंस्पेक्टर प्रदीप युवा नेता नरपत सिंह, भरत सिंह, पुरण सिंह, हमेन्त सिंह, सहित सभी ग्रामीणों ने आशीर्वाद दिया।
INDIAN TV NYUJ
Kailashsingh chhagan singh