जनपद फतेहपुर : काशीराम बस्ती में रोटी घर ने किया वृहद सेनेटाइजर एवं मास्क वितरण
प्रथम मंगल पर लोधी पुरवा बस्ती में किया गया शरबत वितरण
200 जरूरतमंदों को बांटा गया मास्क एवम् सेनेटाइजर ।
तीसरी लहर में बच्चो की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है: स्मिता सिंह
कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता ही एक विकल्प: मधुराज ।
फतेहपुर: – नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी घर ने आज अस्ती की काशीराम कॉलोनी में मास्क सेनिटाइजर का वृहद वितरण किया गया। अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा रहे। संचालिका स्मिता सिंह ने बताया की कोरोना की दूसरी लहर में बचाव के लिए तथा तीसरी लहर के प्रति सचेत करने का काम किया गया। बस्ती के लोगो में जागरूकता के अलावा 60 जरूरतमंद लोगों को सेनेटाइजर का वितरण किया गया एवम् लगभग दो सैकड़ा लोगो को मास्क का वितरण किया गया। बताया गया की कही भी जाए तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हाथ धूल कर ही घर के अंदर आए। युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बच्चो को जागरूक करते हुए बताया की बच्चो को अधिक सुरक्षित रहने की जरूरत है। छोटे बच्चो को तीसरी लहर से बचाने के लिए उचित दूरी के साथ साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखे। प्राप्तकर्ता में अनिल नेकराम, दुर्गा प्रसाद, लखन, सरफराज, याकूब, अमर सिंह, शारदा, उर्मिला, गायत्री, आशा देवी, रेशमा, जमीला, यशोदा, मिथलेश तिवारी, अकबर, राम आसरे, कलावती, सूरज, परवीन, सावित्री, अनीता, गिरजा, शायरा बनो, कोमल आदि रहे। इसके अलावा बुढ़वा मंगल (प्रथम) के अवसर पर अवंती बाई बस्ती के लोधी पुरवा में शरबत का वितरण किया गया। कोरोना काल को देखते हुए बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लगभग एक सैकड़ा लोगो को शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रेय शुक्ला, प्रशांत पाटिल की उपस्थिति रहे ।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल