देर रात डीजे बजाना डीजे संचालक को पड़ा महंगा, कटा चालान
देर रात ध्वनि प्रदूषण की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने की कार्यवाही
हरिद्वार में कल कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत देर रात तक डीजे बजने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा निर्धारित समय के पश्चात DJ बजाने पर डीजे संचालक विजय कुमार पुत्र स्व0 मदन पाल निवासी क्यू 60 शिवालिक नगर का पुलिस अधिनयम के तहत ₹5000/- का चालान काट कर चेतावनी दी गई कि पुनः शिकायत मिलने पर भविष्य में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जिला हरिद्वार उत्तराखंड
संवाददाता मौ शहजान मलिक