एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पर राजी! किस मंत्रालय पर बनी सहमति :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार को होगी। देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय है। अजित पवार और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे। एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिलने की संभावना है। विधायक दल की बैठक बुधवार को सुबह 10 बजे होगी। नया मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को शपथ लेंगे l मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले बुधवार को की जाएगी। BJP के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को बताया कि CM के नाम का ऐलान BJP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद किया जाएगा। BJP ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। एकनाथ शिंदे से बात तय हो गई है। वह उपमुख्यमंत्री के पद पर राजी हो गए हैं। इसके साथ ही उनका विभाग भी तय हो गया है।विधायक दल की बैठक बुधवार को सुबह 10 बजे होगी। मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं अजित पवार और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे,शिवसेना प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद को स्वीकार कर लिया है। उन्हें शहरी विकास मंत्रालय मिलने की संभावना है। बीजेपी के पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार शाम ठाणे में शिंदे से मुलाकात की,एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने दिल्ली में पार्टी के सहयोगी प्रफुल्ल पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की। अजित पवार मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे, अजित पवार और बीजेपी नेता एक साथ आजाद मैदान पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और अपनी एकता भी दिखाएंगे।भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे,गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। भाजपा विधायकों की उस बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुनने का प्रयास किया जाएगा। आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई