नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
उदय साव हत्याकांड मामले का जल्द हो उद्वेदन नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: जिला तैलिक समाज
हजारीबाग: जिला तैलिक समाज ने उदय साहब हत्याकांड मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन करने के लिए प्रशासन से आग्रह किया है। ऐसा नहीं होने पर समाज द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पोस्टमार्टम के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम अशोक कुमार साव, सीओ मयंक भूषण एवं अधिकारियों द्वारा परिजनों को यह बताया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला तैलीक समाज ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि यह प्रशासन की चूक है जहां अपराधियों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है। समाज ने उदय साहू की मृत्यु पर शक व्यक्त करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। समाज की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महासचिव ओरिया निवासी नारायण साव, सचिव रामकिशोर सावंत, कोषाध्यक्ष अजय साव, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, नारायण साव, रघुनंदन साव, मीडिया प्रभारी हेमराज साव, महिला अध्यक्ष रेणुका देवी, सहित सभी के सभी लोगो ने दुख व्यक्त किया है।