अनलॉक की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें -कलेक्टरश्री सिंह
मालथौन- कोरोना कर्फ्यू का समापन 5 तारीख को हो रहा है इसके लिए सभी अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी, नगर निगम कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि 5 जून को 6ः00 बजे से सागर को अनलॉक किया जाएगा इसके लिए कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए हमें सजग एवं सक्रिय रहना होगा जिससे किसी भी स्थान पर पांच व्यक्तियों से अधिक की भीड़ एकत्र ना हो सके और बाजार को सुचारु रुप से संचालित किया जा सके जिससे कोरोना संक्रमण नहीं खेल पांच व्यक्तियों से अधिक की भीड़ एकत्र ना हो सके और बाजार को सुचारु रुप से संचालित किया जा सके । सभी अधिकारी, व्यापारी, संघ ,धर्मगुरुओं ,स्वयंसेवी संस्थाओं, एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक आयोजित कर उनके सुझाव ले।
उन्होंने कहा की समस्त दुकानदारों से एक शपथ पत्र ले जिसमें बगैर मास्क के सामान विक्रय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्त दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के सामने फिजिकल डिस्टेंस के अनुसार गोले तैयार करें ।दुकान के सामने पॉलिथीन रख लगाएं सैनिटाइजर रखें एवं मास्क भी रखें । उन्होंने कहा कि समस्त दुकानदारों से यह भी सुनिश्चित करें कि 1 दिन दाये तरफ की दुकान खोली जाए और एक दिन बाएं तरफ की दुकान खोली जाए एक बार दो दिवस में रणनीति तैयार करें ।
उन्होंने कहा कि कोई भी जगह पर एक जगह ठेले वाले या अन्य फुटकर व्यापारी एकत्र ना हो इसके लिए भी कार्य योजना तैयार की जावे । कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि बैंकों , समस्त धार्मिक ,स्थानों निजी कार्यालयों, शासकीय कार्यालयों में भी इस प्रकार की कार योजना तैयार करें कि कहीं भी भीड़ एकत्र ना हो । उन्होंने निर्देश दिए कि अनलॉक के समय यदि कहीं भी भीड़ एकत्र होती है तो इस पर तत्काल कार्रवाई करें इसके लिए उन्होंने कहा कि इसके लिए फ्लाइंग स्कॉट तैयार करें जिसमें पुलिस विभाग राजस्व विभाग नगर निगम विभाग की अधिकारी ने लगातार पेट्रोलिंग करेंगे।
मालथौन से अखिलेश कौशिक