जनपद एटा उत्तर प्रदेश
संवाददाता-मानपालसिह
तेज रफ्तार रोडवेज बस नहर में गिरी ।
एटा । जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज दरियावगंज मार्ग पर पहरा पुल के पास अनियंत्रित रोडवेज बस नहर में जा गिरी, जिसके बाद बस का चालक फरार हो गया है।वहीं किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एटा डिपो की बस थाना राजा का राम पुर क्षेत्र के अंतर्गत दरियागंज अलीगंज मार्ग पर गांव पहरा के समीप अनियंत्रित होकर के एक सूखी नहर में जा गिरी, जिसके बाद बस का चालक फरार हो गया।वहीं बस में सबारी न होने के कारण बहुत बडा हादसा होने से बाल बाल बचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल के आसपास कोई संकतेक ना होने के कारण पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं इस बारे में कई बार प्रशासन को भी बताया गया है।लेकिन यहाँ कोई भी संकेतक लगाने का का कार्य नहीं किया गया है मिली जानकारी के मुताबिक यह बस सुबह के समय अनियंत्रित होकर के नहल मे गिर गई।