ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सीएम हेल्पलाइन 181 शिकायत निराकरण में रहा डिंडोरी जिला अब्बल

```

डिंडोरी जिले को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

सीएम हेल्पलाइन 181 शिकायत निराकरण में रहा डिंडोरी जिला अब्बल

डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों का किया समाधान

डिंडौरी पुलिस बल द्वारा मध्यप्रदेश के सीएम हेल्पलाइन (181) की शिकायतों के समाधान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ , इस उपलब्धि के लिए SP संजय सिंह एवं ASP विवेक कुमार लाल द्वारा SP ऑफिस की शिकायत शाखा प्रभारी ASI बृजेश त्रिपाठी सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। ASI त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग को मई 2021 में सीएम हेल्पलाइन (181)के माध्यम से 100 से अधिक शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 93 शिकायतों का संतोषजनक समाधान किया जा चुका है। शिकायत शाखा को रोजाना 08-10 शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिसमे से लगभग 05 शिकायतों का निदान तत्काल प्रभाव से किया जा रहा है। कोरोना महामारी जैसे विकट समय में भी आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी की पुलिस ने ‘देशभक्ति जनेसवा’ पर खरा उतरा है एवं नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया। SP संजय सिंह और ASP विवेक कुमार लाल के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस विभाग का हरेक कर्मचारी ईमानदारी और पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहा है। उसी का नतीजा है कि डिंडौरी पुलिस को मध्यप्रदेश के सभी जिलों की ग्रेडिंग में प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कोरोनाकाल में ड्यूटी के दौरान जिले के आधा सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कोरोना से जंग जीती और विभिन्न थाना/चौकियों में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निदान भी किया और किया जा रहा है।

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ इला डिंडोरी मध्य प्रदेश…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *