ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बड़कागांव में दिव्यांग दिवस मनाया गया विधायक रोशन लाल चौधरी हुए शामिल

```

नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग

बड़कागांव में दिव्यांग दिवस मनाया गया विधायक रोशन लाल चौधरी हुए शामिल

हजारीबाग: जिले में दिव्यांग संगठन ट्रस्ट बड़कागांव के नेतृत्व एवं एनटीपीसी एनएमएल के सौजन्य से प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के मैदान में विश्व दिव्यांग दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ राणा ने की । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रिया सिंहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, दिव्यांग संगठन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सचिन सोनी सहित अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री चौधरी ने कहा कि मैं सेवक बनकर बड़कागांव विधानसभा का सेवा करूंगा। सरकारी योजनाओं के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी मैं दिव्यांग लोगों को हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी योजना सही लाभुकों के बीच मिले प्रशासन इसका सुनिश्चित करें। मैं एनटीपीसी एवं तमाम कंपनी से आग्रह करता हूं की क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का काम करें। दिव्यांग लोगों का जो पेंशन की राशि रुकी हुई है उसे जल्द से जल्द वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को मंईया योजना के तहत ढाई हजार रुपया दिया जा सकता है तो दिव्यांग लोगों को कम से कम 5000 मिलनी चाहिए। मैं इसका आवाज बनकर विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाऊंगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम अनौपचारिकता लग रही है लेकिन अगले वर्ष यह कार्यक्रम भव्य रूप से होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सिंहा ने कहा कि नवंबर तक दिव्यांग लोगों का सभी का पेंशन पहुंच गई है। दिसंबर का 6 तारीख तक पहुंच जाएगा। कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को उपकरण के साथ-साथ पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को छात्रवृत्ति भी देने का प्रावधान है। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मंडल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को गाइडलाइन के तहत दिव्यांगों के बीच पहुंचाना हम लोग को पहली प्राथमिकता है। आप सभी को जो भी समस्या है व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आकर अवगत करावे तथा यथा संभव समाधान होगी। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि दिव्यांग जनों को भी आत्म सम्मान के साथ समाज में जीने का अधिकार है। समाज के हर लोग इन्हें सम्मान दृष्टिकोण से मदद पहुंचाने का काम करें। खेलकूद में भी दिव्यांग आगे बढ़ते हैं उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष सचिन सोनी ने कहा कि शारीरिक रूप से दिव्यांग को दिव्यांग नहीं समझे। मानसिक रूप से ठीक दिव्यांग आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अध्यक्षता कर रहे लोकनाथ राणा ने कहा कि दिव्यांग लोगों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने का सरकारी प्रावधान है लेकिन किसी विभाग में मिलती नहीं है। 2500 के साथ मंईया को सम्मान और 1000 के साथ दिव्यांग को अपमान सरकार की यह दोहरी नीति है। एनटीपीसी वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक ने कहा कि जब भी आवश्यकता हुई है एनटीपीसी दिव्यांग एवं वृद्ध लोगों को हर संभव मदद करने का प्रयास किया गया है और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो, सोहनलाल मेहता, मेवालाल नाग, संदीप कुशवाह, कौलेश्वर गंझु, जागेश्वर गंझू, उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, केदार महतोज़ तपेश्वर कुमार, मुरली कुमारज़ रामचंद्र साव, सुभाष कुमार, संयोजक रामेश्वर महतोज़ प्रखंड सचिव प्रभावती देवी, विमला देवी, मित्तलाल साव,विनोद राणा, बजरंग राणा, अशोक प्रजापति, होरील प्रजापति, बबीता देवी, ललिता कुमारी, रंजीत कुमार सहित सैकड़ो दिव्यांग महिला, पुरुष एवं जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *