नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट-
नर्मदापुरम में सकल हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध मे प्रभावी विरोध प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज ने अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए बांग्लादेश सरकार से इस हिंसा पर तुरंत नियंत्रण करने और हिंदू समुदाय के सुरक्षा अधिकारों की रक्षा की मांग की, बांग्लादेश में इस्कॉन धर्मगुरू की गिरफ्तारी और हिंदु समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार और भयानक हिंसक हमलो के विरोध में सकल हिंदू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन और धरना दिया गया। दोपहर 1 बजे शहर के हृदय स्थल सतरस्ते पर बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज एकत्रित होकर, आक्रोश रैली के रूप में सभी पीपल चौक कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे।और अपना विरोध प्रदर्शन किया।