खबर सहारनपुर से खनन से जुड़ी हुई
कार्यवाही:- नायब तहसीलदार ने पकड़ी अवैध खनन से भरी गाड़ी
जिला प्रशासन की सख्ताई के बावजूद अवैध खनन का परिवहन कराने में जुटे माफिया
बेहट सहारनपुर एक ओर जहां जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन अवैध खनन और अवैध खनन के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रयासों के लगा हुआ है वही दूसरी ओर खनन माफियाओं पर इस सख्ताई का कुछ भी असर नहीं हो रहा है। खनन माफिया पुलिस व प्रशासन की आंखों में धूल झोंक अवैध खनन के परिवहन कराने में जुटे हुए है। सोमवार की सुबह नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार मुकुल सागर ने कस्बे में एक सड़क निर्माण के लिए लाई गई अवैध खनन सामग्री से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। बताया जाता है कि ट्रक के आगे पीछे नंबर प्लेट भी टेप चिपकाकर छिपाई गई है। मौके पर खनन से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिल सके। सूत्रों की माने तो खनन माफिया पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की रेकी कर अवैध खनन से भरे वाहनों को निकालने में लगे हुए है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कौन है ये खनन माफिया हो डीएम की सख्ताई के बावजूद अवैध खनन का परिवहन कराने में जुटे है…????? आखिर कौन से वो स्टोन क्रेशर से जहां से अवैध खनन भरकर लाया जा रहा है.??? बहरहाल यदि प्रभावी रूप से जांच की जाए तो सब खुलकर सामने आ जाएगा। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन और अवैध खनन का परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन से भरी एक गाड़ी पकड़ी है जिसे बेहट पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर खनन विभाग को भेजी जाएगी। जिस स्टोन क्रेशर से खनिज भरकर लाया गया है उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएग
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़