सहकार ग्लोबल कंपनी के दर्जन भर से अधिक कर्मचारियो पर अपराध दर्ज ,
( विनोद तिवारी पत्रकार ब्यौहारी )
ब्यौहारी क्षेत्र अंतर्गत पोडी चर्कवाह बोड्डिहा और देवलोंद के चुनिन्दा स्थानो मे हो रहे रेत कारोबार के दौरान बडी बडी घटनाऐ घट चुकी है लडाई झगडा मारपीट के अलावा हत्याओ का दौर भी चला जो अभी तक थमा नही है इसी क्रम मे बिगत दो दिनो पहले पोडी खदान के पा स लडाई झगडा और विवाद का सिलसिला शुरू हुआ हालाकि बाद मे समझौते की खबरे भी आई लेकिन उसकी परवाह किऐ वगैर कैथहा मे हुआ विवाद तूल पकडता जा रहा है ।
ऐ है विवाद का कारण
सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिह की बात माने तो पोडी नदी के उस पार उमरिया सीमा मे
रेत लोडिंग का ठेका हमारा है तथा नदी के इस पार का ठेका संजय सिह का है जो हमारी गाडियो को नदी के इस पार आते ही गाडियो को खाली कराकर ड्रायवर से मारपीट करते है इस कारण ही अनायास विवाद उपजा है जबकि दूसरे पक्ष की माने तो शिवेन्द्र सिह और उनके गुर्गे गलत कर रहे है बिना टीपी के रेत का परिवहन करते है मना करने पर सहकार ग्लोबल कंम्पनी के कर्मचारियो से गाली गुप्तार कर मारपीट मे आमादा होते है और झूठी रिपोट लिखाते है । गौरतलब है कि रेत की निकासी और बर्चस्व को लेकर पोडी मे शुरू हुआ विवाद रामनगर के कैथहा मे खूनी संघर्ष के बाद थमा चश्मदीदो की माने तो यह संघर्ष किसी ना किसी की जान लेकर ही थमने वाला था लेकिन भगवान की क्रपा ही कहे लाठी डण्डा सहित फायरिंग भी हुई लेकिन सब बाल बाल बच गए, बाद दीगर है कि ब्यापक मात्रा मे ठोकाई पिटाई की पुष्ट खबरे है और कई लोगो के शरीर मे चोट के निशान भी है इसके बाद अगले दिन पुलिस थाना रामनगर मे कायमी कराई गई जिसमे सहकार ग्लोबल कंम्पनी के दर्जन भर लोगो के नाम से विभिन्न धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है ।
मै नही पहुचा तो चली जाती विकाश की जान ।
रेस्टहाउस मे हमारे प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी से मुलाकात के दौरान घटना के चश्मदीद ब्यौहारी नगरपंचायत के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता राजन ने बताया कि हम रिश्तेदारी मे रीवा जा रहे थे कैथहा के पास भीड भाड होने के कारण रोड मे जाम था मै उतर कर आगे गया तो देखा कि कंम्पनी वाले विकाश को चारो तरफ से घेरकर लाठी डंडो से पीट रहे थे वीचवचाव करते समय कंम्पनी के लोगो ने मेरे साथ भी मारपीट की है मेरे सिर मे और अन्य जगह चोट है ।
इन पर दर्ज हुआ अपराध,
शिवेंद्र सिंह की शिकायत पर रोहित सिंह,प्रदीप सिंह ओमवीर सिह, चेतनचतुर्वेदी विपुल दुबे,अनिल,अमित, रोहित, अनूप, विक्रांत, शिवा सहित अन्य के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2),118(1),189(4), 190, 191(3), 324(4), 351(3), 125 के तहत हुआ मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है ।
झगडे मे मौजूद नही थे जी यम
फोन पर हुई चर्चा मे चेतन चतुर्वेदी ने बताया कि मै और बिपुल दुबे झगडे के समय मौके पर मौजूद नही थे लेकिन रिपोट मे हम लोगो का भी नाम लिखाया गया है सच्चाई क्या है सब जानते है कौन झगडा करने गया था क्यो गऐ थे हमारे नाके पर वो भी गुर्गो के साथ रात मे ?
तो क्या ? रामनगर मे होगा लंकाकाण्ड
रेत कंम्पनी के जिम्मेवारो का कहना है कि कुछ स्थानीय नेता अब गुण्डागर्दी मे उतर आऐ है जो अपने वर्चस्व की लडाई मे कंम्पनी को पीस रहे है और कारोबार मे ऐन केन प्रकारेण अवरोध पैदा कर रहे हैं शासन सत्ता की आड मे रामनगर
थाना क्षेत्र मे लंकाकाण्ड कर रहे है ।
लेकिन ! माननीय अभी भी चुप
क्षेत्र मे रेत कारोबार ने बडी बडी घटनाओ को अंन्जाम दिया कई परिवार उजड गऐ लेकिन हमारे क्षेत्र के माननीय की चुप्पी नही टूटी पोडी से कैथहा तक शहडोल से सतना तक 24 राउण्ड गोलीकांड की गूज भोपाल तक सुनाई दे रही है लेकिन क्षेत्र के माननीय की चुप्पी अभीशभी नही टूट रही है जिससे तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है ।