मां गंगा की अविरलता, निर्मलता, किसानों की समस्याओं और प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाने के मुद्दों पर एक विशेष संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद में टीम अन्ना हजारे के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य, किसान मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भोपाल चौधरी जी व मोहम्मद शाह आलम राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा अपने विचार साझा करेंगे।
यह आयोजन उत्तराखंड हरिद्वार मातृ सदन द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाना, किसानों के हितों की रक्षा करना और पर्यावरण को संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस आंदोलन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का पूर्ण रूप से समर्थन है
प्रेस वार्ता में श्री भोपाल चौधरी जी इन मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देंगे और समाज एवं मीडिया से इस आंदोलन में सक्रिय सहयोग की अपील करेंगे।
आप सभी सम्मानित मीडिया प्रिंट मीडिया पत्रकार बंधुओ से निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण संवाद में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें
मोहम्मद शाह आलम
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा
+919548924848
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा जिन्दाबाद)
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़