नाले की गन्दगी को लेकर दुकानदारों ने जताया रोष कस्बे में स्थित तल्हेडी बुजुर्ग चौकी के निकट बने नाले में बदबूदार गन्दगी का अंबार लगने से स्थानीय दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया है, दुकानदारों ने नाले में पनप रही गन्दगी को लेकर रोष प्रकट किया है।
रविवार को स्थानीय दुकानदारों *विक्रम सिंह, दीपक त्यागी, मुकेश कुमार, पंकज त्यागी, सुशील कुमार, अंजू,शुभम,शानू, जुनैद और गौतम ने* चिंता जाहिर करते हुए बताया कि हाईवे के किनारे बनाए गए नाले में बदबूदार गन्दगी जमा होने से सांस लेना तो दूभर हो ही गया है वरन हमारी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।उन्होंने बताया कि गन्दगी के कारण दुकानदारों पर अनावश्यक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है,जो सभी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है लेकिन इसकी सुध बुध लेने वाला कोई नहीं है। दुकानदारों द्वारा कई बार हाईवे सुरक्षा कर्मियों को भी इस विषय में अवगत कराया जा चुका है। लेकिन गन्दगी से छुटकारा दिलाने के लिए हाईवे का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। दुकानदारों की समस्या को लेकर शाह टाइम्स संवाददाता अजीत त्यागी द्वारा *देवबंद उपजिलाधिकारी दीपक कुमार से फोन पर बातचीत कर उन्हें एक शिकायती पत्र भेजा गया था। जिसको लेकर एसडीएम दीपक कुमार ने आश्वस्त किया था कि खंड विकास अधिकारी को निरीक्षण के लिए निर्देश दिए गए हैं। लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद भी किसी क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा उस गन्दगी भरे नाले का निरीक्षण नहीं किया गया है जो दुकानदारों के लिए चिंता का सबब बन गया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़