उरई(जालौन):
पिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक कार्यशाला का आयोजन 18 दिसंबर को जमुना पैलेस में
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष:
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे प्रदेश के जनपदों में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) संवाद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के जालौन चौराहा स्थित जमुना पैलेस में 18 दिसंबर को पीडीए संवाद कार्यशाला आयोजित की जायेगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहेंगे। उक्त बात की जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने बताया कि 18 दिसम्बर को शहर के जालौन रोड स्थित जमुना पैलेस सभागार में जनपद स्तरीय पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहेंगे जिसकी सभी तैयारियां की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस संवाद सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख
उरई -जालौन)उ.प्र.