लहरपुर सीतापुर
शतचंडी महायज्ञ का शुरू हुआ आयोजन
लहरपुर के ग्राम पंचायत पतवारा में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत पतवारा के सभी ग्रामवासी तन मन धन से सम्मिलित हुए मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें पतवारा में 7 दिन के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया है यह यज्ञ 10 साल से बराबर हो रही है आपको बताते चलें इस यज्ञ में बड़े ही धूमधाम लोगों को कृतार्थ किया जाता है। कथा प्रचारक पंडित ,जय प्रकाश अवस्थी के द्वारा भागवत कथा का रसपान करते हुए श्रद्धालु हुए आत्म विभोर इस युग में भगवान रसपान करने के लिए काफी दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं और भागवत रसपान कर के आहुतियां देते हुए ईश्वर से मनोकामना मांगते हैं वही माता रानी के दरबार में सच्चे मन से आने वाले लोगों की मनोकामना भी पूरी होती वहीं जय प्रकाश अवस्थी जी के द्वारा बताया गया कि संस्कारों से होती है कर्म अर्थ और काम मोक्ष की प्राप्ति ।
अनुराग दिक्षित इंडियन टीवी चैनल न्यूज़ ब्यूरो चीफ सीतापुर