खबर सहारनपुर मंडल से
प्रेस नोट-
जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के अंतर्गत,
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान से चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान व अवैध शस्त्र बरामद ।
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.01.2025 को दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को न्याजुपुरा पुल चरथावल रोड से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 23/24.01.2025 की रात्रि को वादी श्री भरतलाल मिश्रा पुत्र श्री सुरेन्द्र मिश्रा निवासी प्रेमपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना कोतवाली नगर पुलिस को अवगत कराया कि वादी की पर्दाफाश का पुल, शामली रोड स्थित दुकान/खोखा से अज्ञात चोरों द्वारा कपड़े आदि सामान चोरी किया गया है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभिय़ोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-
1.सरताज पुत्र मौ0 यूसूफ निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।
2.आशीफ पुत्र शमशाद निवासी कृष्णापुरी किदवईनगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
बरामदगीः
▪️चोरी किए गए कपड़े- 48 टीशर्ट, 56 शर्ट 03 लोवर 01 जीन्स 01 हाफ नेकर कपड़े।
▪️01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 31