जिला उन्नाव के बांगरमऊ स्थित ग्राम उदासी खेड़ा मे आज दिनांक 8 जून को लगभग 6:00 बजे तेंदुआ दिखाई दिया गांव वालों में दहशत का माहौल था तभी गांव वालों ने वन विभाग को तेंदुआ दिखने की सूचना दी तो वन विभाग ने पूरी टीम ना भेजते हुए केवल दो लोग तेंदुए को काबू में करने के लिए भेजें तभी वन विभाग के 2 लोगों ने ग्रामीणों से आगे जाने को कहा क्योंकि उन्हें ग्रामीणों की बातों पर भरोसा नहीं था कि तेंदुआ है भी या नहीं और ग्रामीणों को आगे भेजने के कारण तेंदुए ने एक बच्चे समेत 5 लोगों पर हमला किया जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई हैं सभी को आनन-फानन में उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया जहां पर एक व्यक्ति को छोड़कर एक बच्चे समेत 3 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से कानपुर हैलट रिफर कर दिया गया ध्यान देने वाली बात है कि इसमें वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई यदि वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो इतनी बड़ी घटना होने से रोका जा सकता था।।
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट