ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

```

Up शाहजहांपुर: बिलसंडा रोड पर रात करीब 9:00 बजे बाइक से घर आ रहा युवक रास्ते में पिपरिया हरिश्चंद्र के पास राधा स्वामी सत्संग आश्रम से लगभग 200 मीटर दूरी पर भांभी पुल पर जाने वाले रोड पर सामने से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस108 ने सीएचसी पहुंचाया। थाना क्षेत्र बंडा के गांव टिकरी निवासी नन्हे यादव का पुत्र मंजेश यादव 25 वर्षीय किसी काम से पुवायां गया था &जहां से वह शनिवार को शाम 9:00 बजे लगभग वापस आ रहा था। राधा स्वामी आश्रम पिपरिया हरिश्चंद्र के पास ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस108 ने सीएचसी में भर्ती कराया जिस पर डॉक्टरों ने मंजेश यादव को मृतक घोषित कर दिया। पिता नन्हे लाल यादव ने बताया कि उसके तीन बेटे थे मंजेश कुमार यादव,ध्रुव यादव, विकास यादव जिसमें मंजेश यादव की मौत होने से पिता गुमशुदा होकर बैठ गया। उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और अपने पीछे 5 वर्षीय लड़के को छोड़ गया। थाना अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है वहन के तलाश की जा रही है।

जिला ब्यूरो चीफ बैभव सिंह इंडियन टीवी न्यूज़ शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *