खबर मुरादाबाद से
महिलाओं की सुरक्षा को मिला नया ठिकाना, अब स्वतंत्रत भवन में होगा महिला थाने का संचालन, एसपी ने किया उद्घाटन।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद। जिले के गजरौला में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक नए स्वतंत्र महिला थाने का शुभारंभ किया गया,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया और इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी को महत्वपूर्ण निदेशक निर्देश दिए। पहले महिला थाना गजरौला थाने के एक कमरे में ही संचालित हो रहा था। जिसे अब एक नई स्वतंत्र इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया है। एसपी ने नए भवन का गहन निरीक्षण करते हुए आश्वासन दिया कि महिला थाने की टीम पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का तुरंत और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करेगी। नए महिला थाने की स्थापना से गजरौला और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी यह पहल महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए भवन में महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए उचित वातावरण मिलेगा जिससे वे भी बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगी।
मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट