इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्टस्यो
हारा, ( 26 जनवरी ): आज ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने स्योहारा रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी पहल करते हुए यात्रियों को मुफ्त चाय पिलाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से फोरम ने न केवल गणतंत्र दिवस मनाया बल्कि मानवीयता का भी संदेश दिया।
इस मौके पर फोरम के सदस्यों ने स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को गर्म चाय परोसी। इस दौरान यात्रियों ने फोरम के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। *मौलाना अरशद हक्क़ी साहब* ने कहा “आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत खास है। हम चाहते थे कि इस दिन हम कुछ अलग करें। इसलिए हमने यात्रियों को मुफ्त चाय देने का फैसला किया। हमें उम्मीद है कि इस छोटी सी पहल से लोगों के दिलों में खुशी आएगी।”
यात्रियों ने भी इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “इस सर्दी के मौसम में मुफ्त चाय मिलना हमारे लिए बहुत अच्छा लगा। फोरम के सदस्यों ने बहुत अच्छा काम किया है।”
इस तरह ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने गणतंत्र दिवस को यादगार बना दिया मौलाना रिज़वान साहब कारी रिहान साहब मौलाना कामिल साहब हाफिज नफीस साहब कारी कासिम साहब मास्टर दानिश कारी इमामुद्दीन अदि मौजूद रहे