एंकर- खबर उन्नाव से है जहां पुरवा कोतवाली खोदी गांव के बाहर खेत में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला । शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी जिसपर सीओ पुरवा समेत दो थानों की पुलिस फोर्स घटना की जांच पड़ताल में जुटा। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वीओ- घटना में सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह थाना पुरवा पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरवा क्षेत्र के ग्राम खोड़ी गांव के बाहर एक शिव कुमार उर्फ कल्लू नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व सीओ सूचना पर पहुँचे। इस मामले में दो नामजद व दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम हेतु दिया गया है बाकी कार्यवाही की जा रही
बाइट- रघुवीर सिंह सीओ पुरवा
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट