ब्यूरो चीफ राकेश मित्र, पखांजूर/ जिला के सभी नगरीय निकायों में प्लेसमेंट एजेंसी नियम और शर्तों का खुले आम उल्लंघन कर श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रहे है जिसमें पखांजूर नगर पंचायत के प्लेसमेंट एजेंसी भी शामिल है इसका भी ठेका निरस्त कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की मांग राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सुखरंजन नंदी और उपाध्यक्ष नजीब कुरेशी ने आज एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।
नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन के कारण ही कांकेर नगर पालिका के प्लेसमेंट एजेंसी का ठेका रद्द हुआ है और पखांजुर के प्लेसमेंट एजेंसी का ठेका रद्द करने का मांग नगर पंचायत पखांजुर के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी से किया गया था। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही न होना नियम के उल्लंघन में पखांजुर नगर पंचायत के अधिकारी की संलिप्तता को ही साबित करता है।
कर्मचारियों के आंदोलन के सामने भ्रष्ट प्लेसमेंट एजेंसी को झुकना पड़ा और
नरहरपर नगर पंचायत में प्लेसमेंट कर्मचारियों में ई एस आई का कार्ड का वितरण किया गया है।
नेताओं ने कहा कि पखांजूर नगर पंचायत के प्लेसमेंट एजेंसी ने किसी भी प्लेसमेंट कर्मचारियों को ई एस आई का कार्ड वितरित नहीं किया है जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त प्लेसमेंट एजेंसी ई एस आई में राशि जमा न कर नियमों का खुले आम उल्लंघन किया है।
यूनियन के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन के सामने आज इन भ्रष्ट प्लेसमेंट एजेंसी को झुकना पड़ा है और कर्मचारियों के अधिकार देने के लिए बाध्य होना पड़ा है।आज जिला के नरहरपुर नगर पंचायत में प्लेसमेंट कर्मचारियों को ई एस आई कार्ड मिलने से उन्हें और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगा।लेकिन सवाल विगत 10 वर्षों से इन एजेंसियां द्वारा नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया है।
यूनियन के नेताओं ने कहा कि अभी भी जिला के कांकेर नगर पालिका एवं पखांजूर,अंतागढ़,चारामा और भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारियों में ई एस आई का कार्ड वितरित नहीं किया जाना इस बात का ही संकेत देता है कि प्लेसमेंट एजेंसी अभी भी कर्मचारियों के अधिकार छीन लेना चाहती है।
मजदूर नेताओं ने कहा कि अगर मंगलवार तक पखांजूर के प्लेसमेंट कर्मचारियों को ई एस आई कार्ड वितरित नहीं किया गया फिर पखांजूर नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसी को वादी बनाकर संबंधित न्यायालय में मामला दर्ज किया जाएगा
प्रेषक
नजीब कुरैशी
9425520498