मुरादाबाद नगर निगम ने जारी की 100 बड़े बकायदारों की सूची
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद। नगर निगम ने गुरुवार को अपने 100 बड़े बकायदारों की लिस्ट जारी की है इसकी लिस्ट में सबसे ऊपर एनआरएचएम घोटाले में जेल में बंद रहे सौरभ जैन की पत्नी रजनी जैन का नाम है दूसरे नंबर पर ऋषि छाबड़ा को जगह मिली है रजनी जैन पर नगर निगम ने अपना करीब 7.50 करोड़ और ऋषि छावड़ा पर करीब डेढ करोड रुपए बकाया बताया है हालांकि यह बात और है कि मामूली बकायों में छोटे-छोटे लोगों की इमारत को सील करने वाला नगर निगम इन दो बड़े बकायदारों की बिल्डिंगों को सील करने के बजाय अक्सर सिर्फ सूची सूची खेलते ही नजर आया है इन दोनों को ही प्राधिकरण ने अपने बेशकीमती कम्युनिटी सेंटर दशकों पहले से कौड़ियों के मोल पर लीज पर दे रखे हैं दोनों के लीज अवधि खत्म होने से पहले ही गुपचुप ढंग से बढ़ाई जाती रही है इसके लिए अखबार में न तो विज्ञापन निकलते हैं ना ही पब्लिक को कानोंकान खबर होती है ऋषि छावड़ा पर एमडीए की मानसरोवर योजना में स्थित कम्यूनिटी सेंटर को दो दशक पहले कौड़ियों के भाव में लीज पर है, जिसकी लीज बढ़ाने का प्रस्ताव वीसी मधुसूदन हल्गी के समय में रखा गया था, वीसी शैलेश सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर मानसरोवर पैराडाइज की लीज बढ़ानी पड़ी है लेकिन अब इसमें ऐसी शर्तें लगाई गई है कि भविष्य में इसे बढ़ाया जाना संभव नहीं होगा इस कम्युनिटी सेंटर में ऋषि छावड़ा ने मानसरोवर पैराडाइज के नाम से 3 स्टार होटल और बार संचालित कर रखा है वही रामगंगा विहार योजना में स्थित प्राधिकरण का कम्युनिटी सेंटर मिड टाउन क्लब सौरभ जैन की पत्नी रजनी जैन के नाम पर लीज पर है नगर निगम ने बड़े बकायदारों की लिस्ट जारी की है उसमें रजनी जैन पर मिडटाउन क्लब के हाउस और वॉटर टैक्स का जबकि ऋषि छाबड़ा पर मानसरोवर पैराडाइज के हाउस और वॉटर टैक्स का बकाया है ऐसा नहीं है कि यह बकाया अभी रातो रात इकट्ठा हो गया है यह बकाया पिछले सालों साल से चला रहा है इसके बावजूद प्राधिकरण इनकी लीज बढ़ता रहता है एक तरफ सरकार का एक महकमा इन्हें डिफाल्टर बताकर सबसे बड़े बकायदारों की सूची में डाल रहा हैजबकि सरकार का दूसरा महकमा इन पर लगातार मेहरबान है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट