पकड़ी गई तीन जेसीबी में से एक रात में ही छोड़ी
पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रात में नायब तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई और रात में ईट भट्टों पर हो रहे अवैध खनन कर रहे तीन जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जिसमें चठिया न्याज से एक जेसीबी एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी कैंचूटांडा से एक जेसीबी धुंधरी से पकड़ी गई। नायब तहसीलदार द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।
प्रशासन ने पकड़ी गई तीन जेसीबी में से एक जेसीबी रात को ही छोड़ दी, एसडीएम अमरिया ने बताया कि वह रास्ते से पकड़ी गई थी, उस पर जुर्माना लगाया जायेगा, किंतु सवाल यह उठता है कि वह रास्ते से क्यों पकड़ कर थाने लाई गई,और फिर क्यों छोड़ दी गई। इस कार्यवाही से प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठ रहें हैं। रात को 10बजे पकड़े गए वाहनों पर दिन में 4:00 बजे तक कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।
जहां दिन में ही नायब तहसीलदार द्वारा गायबोझ से दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी,और जेसीबी चालक जेसीबी लेकर भागने में सफल रहा था।
फूलचंद राठौर जिला ब्यूरो इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत