उज्जैन/ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी के नेतृव में जिला युवा कांग्रेस की बैठक राजीव गांधी भवन क्षीरसागर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुश्री स्वीटी पाटिल , प्रदेश सचिव किशन सिंगार व संभाग IT CELL प्रभारी पियूष दिवेदी एवं सभी युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम कोरोना की दूसरी लहर मैं कोरोना से मृत हुए मरीजो को 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई शिवराज सरकार द्वारा कोरोना से मृत हुए मरीजों की संख्या छुपाने का काम किया जा रहा है युवा कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने जिले के समस्त विधानसभा अध्यक्षों व समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जल्द से जल्द अपने अपने क्षेत्र में कोरोना से मारे गए मरीजों की लिस्ट बनाकर तैयार करें ताकि हम उन सभी परिजनों की मदद करवा सके व उन्हें उनका हक दिला सके जिन्होंने अपने अपनों को खोया साथ ही संगठन विस्तार पर चर्चा की गई
यह जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस महासचिव योगेश साद ने बताया कि बैठक में विधानसभा अध्यक्षगण दीपेश जैन, अमन बौरासी, जावेद पटेल, संजय वर्मा, रवि यादव , अर्पित यादव, पवन मालवीय, नीलेश शर्मा, जमील अहमद कुरेशी नवीन बलदिया, राकेश गोयल, मयंक गोयल, नदीम शाह, जुबेर मेव, शक्ति सिंह राठौड़, टीनू गुज्जर, गौरव उपाध्याय, राजेश पीलिया, राम पोरवाल आदि उपस्थित थे ।
जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट