आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाने में मीटिंग का हुआ आयोजन!
नजीबाबाद – आगामी त्यौहारों को लेकर थाना प्रांगण में इस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आगामी त्योहारों जिसमे रविदास जयंती महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जन समुदाय को जागृत किया गया! मीटिंग में मौजूद सभी धर्म गुरुओं से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देपर कोई ध्यान नहीं दे आपसी भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाए! त्योहारों को मनाते समय किसी भी नई परंपरा को नहीं शुरू किया जाए! वहीं थाना प्रभारी जय भगवान जी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी में की जाए तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाए! शासन प्रशासन की गाइड के अनुसार त्योहारों को मनाए, शरारती तत्वों पर पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाए हुए हैं रंग में भंग करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा! इस दौरान शहर के सभी धर्मगुरू एवं गणमान्य मौजूद रहे!
इंडिया टीवी न्यूज़
जिलाप्रभारी
मौ० इकराम