कोतवाली नगर पुलिस ने मात्र 48 घण्टे में ब्लाइन्ड मर्डर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए 01 हत्यारोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना के शीघ्र खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आदेश दिये गये थे आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व मे आज मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आदार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में मात्र 48 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 हत्यारोपी अभियुक्त पंकज वर्मा पुत्र महेश वर्मा निवासी तोता चौक कृष्णा कुन्ज कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को बेहट अड्डे से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़