मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित, लिए गए अनेक निर्णय
ग्वालियर दिनांक 07 फरवरी 2025- मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री अवधेश कौरव, श्री नाथूराम ठेकेदार, श्री शकील मंसूरी, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती मोनिका मनीश शर्मा, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री विजयराज, श्री अनिल दुबे, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आउटसोर्स के माध्यम से सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन चर्चा उपरांत पुष्टि की गई। इसके साथ ही श्री महेन्द्र शर्मा, सहायक वर्ग-3, प्रभारी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी की सेवाएं सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा पर लिये जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत पुष्टि की गई। साथ ही नगर निगम अभिभाषक पैनल में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में निगम की ओर से पैरवी किये जाने हेतु अभिभाषक श्री योगेश चतुर्वेदी, अभिभाषक श्री प्रिन्स श्रीवास्तव एवं अभिभाषक श्री अतुल कुमार शर्मा का नाम शामिल, नियुक्त किये जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि सभी अभिभाषक पैनल की सूची आगामी बैठक में उपलब्ध कराई जाए, तब तक के लिए प्रस्ताव वापिस किया।
आउटसोर्स सुरक्षागार्ड उपलब्ध कराये जाने वाली एजेन्सी शर्मा सिक्योरिटी सर्विस की अवधि वृद्धि दिनांक 01.01.2025 से आगामी 03 माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने (जो भी पहले हो) तक बढ़ाये जाने एवं उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत 31 जनवरी 2025 तक स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही सी.बी.जी. प्लांट के संचालन, संधारण एवं सी.बी.जी. गैस विक्रय के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सीबीजी प्लांट के संचालन एवं संधारण हेतु प्रथम वर्ष की स्वीकृति प्रदान की गई तथा आगे संतुष्टिपूर्ण कार्य होने पर समय वृद्धि की जाएगी। साथ ही गैस विक्रय हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।
स्व सहायता समूहों के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण कार्य कराये जाने बाबत निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही ैबीमउम वित ष्ैचमबपंस ।ेेपेजंदबम जव ेजंजमे वित बंचपजंस प्दअमेजउमदज 2024-25 के अन्तर्गत च्मकमेजतपंद ैजतममज कार्य की स्वीकृति बाबत प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही सामुदायिक भवनों की बुकिंग दरों में वृद्धि, पुनरीक्षण करने बावत् प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रकरण अनुशंसा के साथ निगम परिषद की ओर अग्रेसिव करते हुए वार्ड वाईज सामुदायिक भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शहर विकास से जुडे अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
ब्यूरो चीफ गजेंद्र सिंह यादव