अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला ग्वालियर म0प्र0
*ग्वालियर व्यापार मेला में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों एवं शहर के होटल व खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये:-*
( ग्वालियर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्यवाही )
ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि 06 फरवरी 2025 को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्वालियर व्यापार मेला में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों एवं शहर के होटल व खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये,
खाद्य सुरक्षा विभाग की चलित खाद्य प्रयोगशाला के जरिये मेला में लगे हुये फूड स्टॉलो का खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सतत रूप से निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो की स्पॉट टेस्टिंग की जा रही है। जिसके क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार शिरोमणि ने मेला में संचालित हो रही खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्रीयों का चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिये मौके पर जॉच की गयी तथा मेले में संचालित फर्म बृजवासी रेस्टोरेन्ट के मालिक रामबिहारी अरोडा से रिफाइण्ड सोयाबीन तेल, मैदा, सूजी, मसाले और दाल के नूमने लिये इसी क्रम में अन्य रेस्टोरेन्टो का निरक्षण मसाले, घी और तेल के नमूने तथा भारद्वाज रेस्टोरेन्ट मेला परिसर से पापड मसाला और धनिया पाउडर के नमूने लिये। सभी दुकानदारों को खाने पीने की सामग्रीयों को ढकने, एवं साफ-स्वच्छ स्थान रखने के निर्देश दिये गये।
1. होटल रेडीएन्स पता इनकम टैक्स ऑफिस, सिटी सेन्टर ग्वालियर म.प्र. की किचिन का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने दही, पनीर एवं मावा के नमूने लिये।
2. फर्म रूबी शेर ए पंजाब रेस्टोरेन्ट एण्ड कैफे सिटी सेन्टर की किचिन का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश सिंह निम ने पनीर एवं रिफाइण्ड सोयाबीन तेल के नमूने लिये।
3. होटल गोल्डन पैलेस सिटी सेन्टर का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने मावा एवं पनीर के नमूने लिये।
4. फर्म आशी नमकीन भण्डार पता जीवाजीगंज ग्वालियर का निरीक्षण किया जहॉ नमकीन निर्माण कार्य हो रहा था मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश धाकड ने लौंग नमकीन सेब और बेसन के नमूने लिये।
खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा लिये सभी नमूनों को जॉच वास्ते राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की भेजे जावेगें। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेले में एवं अन्य दुकानों एवं रेस्टोरेंटो में आमजन को बेहतर खाद्य पदार्थो एवं उससे बनी खाद्य सामग्री मिले इस हेतु उक्त कार्यवाही कलेक्टर महोदय के निर्देश पर की गई है।
ब्यूरो चीफ गजेंद्र सिंह यादव