खबर सहारनपुर से नगर निगम से जुड़ी हुई
विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने मंगल बाजार, मेला गुघाल फड व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर उनकी समस्याओं के समाधान को अपर नगर आयुक्त से की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा प्रभारी एवं अभिषेक टिंकू अरोड़ा और पार्षद फहाद सलीम ने मंगल बाजार, मेला गुघाल फड व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अपर नगर आयुक्त राजेश यादव से मुलाकात की और उनको मेला गुघाल स्थल पर फड व्यापारियों को फड लगाने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि रायवाला और नेहरू मार्केट का मंगल बाजार मेला गुघाल स्थल पर स्थानांतरित कर दिये जाने के बाद से ही लगातार समस्याएं आ रही है। जिसमें पहले फड़ व्यापारियों को वेंडिंग जोन के ठेकेदार द्वारा 75 की रसीद डेढ़ सौ में काटकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसका भी हमने विरोध कर नियमानुसार रसीद काटने की व्यवस्था कराई और अब कूड़ा प्रबंधन यूजर चार्ज के नाम पर ठेकेदार द्वारा 30 रूपये हफ्ते की रसीद फंड व्यापारियों की काटी जा रही है और जिस फड़ व्यापारी ने रसीद नहीं कटवाई उसका 500 रूपये का चालान काटा जा रहा है। इस वसूली का सभी फंड व्यापारियों के साथ मिलकर हम भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से कहा कि महंगाई के दौर में सरकार और निगम द्वारा इन गरीब लोगों पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर अत्याचार किया जा रहा है जो की बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। सपा विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा और पार्षद फहाद सलीम की बात सुनकर अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने आश्वासन दिया कि जो भी सरकार के गजट में प्रत्येक माह का प्रावधान होगा, वही शुल्क कूड़ा प्रबंधन ठेकेदार द्वारा वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई अवैध शुल्क किसी भी फंड व्यापारी को देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फड व्यापारियों के लिए शौचालय और पानी की व्यवस्था की मांग भी की गई है। जिसकी व्यवस्था भी जल्द कर दी जाएगी। इस मौके पर शादाब अंसारी, अफजल, मुरसलीन, राहत, इम्तियाज, नितिन, राजू , नेमचंद, शेरू, शमशाद, नुसरत, मो इनाम, इम्तियाज, राजन, रिहान, गुलशन आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़