गुना। मुस्लिम समाज विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मुस्लिम सोशल बेलकेयर सोसाइटी जिला गुना द्वारा गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को पुनः नवनिर्वाचित होने पर स्वागत अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुस्लिम सोशल बेलकेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लियाकत खान एवं मुस्लिम समाज के अध्यक्ष कदीर भाई सहित उपस्थित मुस्लिम समाज जनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार का शाल ओर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र लुंबा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल शुभम्, भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली का भी साल ओर माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत पश्चात सम्मान समारोह को जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने संबोधित कर मुस्लिम समाज जनों का हृदय से धन्यवाद आभार ज्ञापित किया साथ ही जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने मुस्लिम समाज से भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में सहभागिता कर भाजपा का हर क्षण सहयोग करने की बात कही। श्री सिकरवार ने कहा कि आप सभी के सहयोग एवं पार्टी के विश्वास से मुझे पुन: जिला अध्यक्ष चुना गया है, मैं सभी का आभारी हूं। इस अवसर पर मुस्लिम सोशल बेलकेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष रशीद खान, शहर काजी नुरुल्लाह साहब, हाजी रफीक भाई, हाजी अनवर भाई मंसूरी, हमीद भाई, नईम भाई, अजमेरी भाई, यूसुफ खान, हाजी इकबाल भाईजान शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन उपस्थित रहे।
==( जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट==)