राही पर्यटक आवास गृह पर छापा, फेक आईडी पर करता था रूम बुक, होटल मैनेजर और स्टाफ, 2 लड़कियां मिलीं, एफआईआर दर्ज।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
ब्यूरोचीफ अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद। शहर में दिल्ली रोड पर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटक आवास गृह राही पर पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को छापा मारा छापे के दौरान दो कमरों में लड़कियां मिलीं रूम बुकिंग में दूसरे लोगों की आईडी थी प्रशासन को सूचना मिली थी कि फेक आईडी पर रूम देकर पर्यटक आवास गृह का स्टाफ यहां सेक्स रैकेट संचालित करता है इस मामले में नायब तहसीलदार की ओर से पर्यटक आवास गृह की मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है नायब तहसीलदार अंकित गिरी और सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर पर्यटक आवास गृह पर छापा मारा छापे के दौरान यहां दो लड़कियां मिलीं उनके रूम की एंट्री में गड़बड़ी थी किसी अन्य नाम से दूसरे लोगों की आईडी पर रूम की बुकिंग दर्शाई गई थी पूछताछ करने पर लड़कियां कोई जवाब नहीं दे सकीं फर्जी बुकिंग रिकॉर्ड, कॉमन आईडी पर बार-बार रूम की बुकिंग और दूसरी रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर पर्यटक आवास गृह के मैनेजर शाहिद सिद्दीकी पुलिस को कोई जवाब नहीं दे सके, बुकिंग सीरियल नंबरों में भी गड़बड़ी मिली है इस मामले में पुलिस होटल से मिले सभी लोगों को थाने ले आई, बाद में नायब तहसील की तहरीर पर इस मामले में मैनेजर शाहिद सिद्दीकी रिसेप्शनिस्ट राजेंद्र और तीन अन्य कर्मचारी सुरेश चंद्र, अजय और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, छापे के दौरान ये पता चला है कि पर्यटक आवास गृह में कुछ लड़कियां कमोबेश रोज आ रही थी उनकी एंट्री नहीं होती थी रोज नए-नए लड़के आते थे और उनकी एंट्री भी दूसरी आईडी पर की जाती थी, एंट्री रजिस्टर में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां थी, रिकॉर्ड की पड़ताल से पता चला है कि बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही थी इस मामले में इंस्पेक्टर मझोला मोहित चौधरी का कहना है कि मामले में राज्य पर्यटक आवास गृह के मैनेजर शाहिद सिद्दीकी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।