अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के आवाहन एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी डिंडोरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कमेटी डिंड़ौरी की अध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई के सदस्यों के द्वारा पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप गाड़ासरई में जाकर जमकर नारेबाजी की एवं बढ़ती हुई महंगाई रसोई गैस किराना की वस्तुएं एवं समस्त दैनिक उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं का अत्यधिक मूल्य बढ़ गया है जिसका महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रैली निकालकर एवं नारेबाजी कर पुरजोर विरोध किया गया । जिसमें मोदी सरकार से पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेने का आह्वान किया गया एवं महंगाई दर कम करने की बात कही गई।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। जनवरी में पेट्रोल ₹91.46 था जो कि ₹105 से अधिक हो गया है। डीजल ₹81.62 रूपए पैसे था जो ₹94.16 से अधिक हो गया है। रसोई गैस ₹700 था जो ₹ 800 से अधिक हो गई हैै। पहले जब पेट्रोल 70 रुपए के नीचे था तो भाजपाई साइकिल लेकर कोहराम मचाते थे आज पेट्रोल के दाम 100 के पार रसोई गैस 832 डीजल 96 खाने तेल 160 रू है और भाजपाई कही नजर नही आ रहे पहले महंगाई डायन थी और आज भाजपा वालों की बहन है आम आदमी को तगडा लगा है महंगाई का झटका कोरोना के बाद महंगाई भी महामारी से कम नहीं है। बहुत हुई मंहगाई की मार बस करो मोदी सरकार मोदी जी महंगाई दर कम करें इस अवसर पर महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी ठाकुर रुकमाणि बाई शांता बाई किरण बाई बीरा बाई कला बाई लल्ली बाई सुमंत्री बाई अनीता शांति बाई पार्वती राधा रमाईया मेनका फूल बाई आदि महिला सदस्य उपस्थित रही।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश