उरई(जालौन):
आज उरई नगर में श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा और झांकी शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।विदित हो कि पिछले कई वर्षों से एतिहासिक गल्ला मंडी उरई में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन जी भागवत कथा में शामिल हो रहे हैं । उरई नगर में विशाल भव्य कलश यात्रा एवं झांकी में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक झांकी भी बहुत सुन्दर लग रही थी । सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा बैंड पर कदमताल करते हुए अनुशासन का संदेश दिया गया । भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की ओर से भी शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था की गयी थी । जिसमें जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह परिहार, प्रांतीय पदाधिकारी तरुण तिवारी, संजय गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान सहित जनप्रतिनिधिओं ने भाग लिया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.