करौली जिले के नादौती क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्मैक आउट अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सोमवार रात करीब 2:30 बजे 28.46 ग्राम स्मैक जप्त की है पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय व टोडाभीम पुलिस उप अधीक्षक मुरारी लाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थाना अधिकारी वीर सिंह ने आठ लाख रुपए की स्मैक व तस्करी के उपयोग में ली जा रही राजस्थान सरकार के नाम से नंबर प्लेट लगी शिफ्ट डिजायर कार जप्त की है साथ ही दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि आरोपी कैलाश चंद्र मीणा पुत्र रामजीवन मीणा निवासी चुरखेड़ा थाना बालाहेडी जिला दौसा सचिन कुमार मीणा पुत्र भरत लाल मीणा निवासी दांतली थाना टोडाभीम को गिरफ्तार किया है आधी रात को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम मुहाना मोड़ गुढाचन्द्र जी पर सोमवार रात करीब 2:30 बजे नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे इस दौरान तालचिडा की तरफ से एक शिफ्ट डिजायर गाड़ी आती हुई दिखाई दी तो गाड़ी में सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस को उनपर संदेह होने पर उनका पीछा करके दावोच लिया और पूछताछ की ।इसके बाद उनकी जेब की तलाशी ली तो उनके पास स्मैक बरामद हुई और उनके पास मदक पदार्थ का किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज करके जांच टोडाभीम थाना अधिकारी कैलाश चंद मीणा को दे दी गई है और थाना अधिकारी ने बताया दोनों आरोपी सरगना है जो लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहे हैं व कई इलाकों में सप्लाई करते हैं आरोपियों ने बारा जिले से स्मैक खरीद करके गंगापुर सिटी ,टोडाभीम नादौती ,गुडाचंद्रजी इलाके में सप्लाई करना कबूल किया है
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैला देवी करौली राजस्थान।*