शहर में छेड़छाड़ करने वालों पर होगा सख्त एक्शन,एसएसपी की चेतावनी शिकायत मिली तो नपेंगे थाना,चौकी प्रभारी।
इंडियन टीवी न्यूज़
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद। शहर की पोश एरिया रामगंगा विहार के हाई स्ट्रीट इलाके में छेड़खानी की शिकायतों को एसएसपी सतपाल अंतिल ने गंभीरता से लिया है एसएसपी ने थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को हिदायत दी है कि अगर ऐसी शिकायत फिर मिली तो दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, एसएसपी के आदेश पर सी ओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता और इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने इलाके में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है, इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई, बाइक पर तीन सवारी वालों का चालान किया गया, संदिग्धों को पुलिस ने चौकी में ले जाकर पूछताछ की, 2 घंटे बाद पेपर तसदीक करा कर घर जाने दिया, एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि यह अभियान इस इलाके में जारी रहेगा, सिविल लाइन्स पुलिस के अलावा यातायात पुलिस को भी इस इलाके में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं यातायात पुलिस ने पहले दिन की चेकिंग में 14 वाहनों के चालान काटे जबकि एक गाड़ी को सीज करके थाने पर खड़ा कर दिया, बेवजह घूमने वाले लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है, बता दें कि इस एरिया में 4 दिन पहले कार सवार युवको ने 6 स्कूली छात्राओं के ऊपर कार चढ़ा दी थी जिसमें छात्राओं को गंभीर चोटें आई थी, इनमें से दो छात्राओं की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, इस घटना को एसएसपी ने बेहद गंभीरता से लिया है, उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट