करौली के विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय ग्रामीण के नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने लोकार्पण। किया इस मौके पर विधायक दर्शन सिंह ने फीता काटकर भवन कर लो कार्पण किया। कार्यक्रम में निगम के अधीक्षण अभियंता जोहरी लाल मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्युत निगम के सहायक अभियंता (अ द्वितीय) रामराज मीणा ने बताया कि अभी तक सहायक अभियंता ग्रामीण कार्यालय का संचालन बाग्घीखाना के समीप पावर हाउस परिसर में हो रहा था। अब कार्यालय का नया भवन गतका की चौकी के समीप रीको क्षेत्र में बनकर तैयार हो गया है। जिसका संचालन भी शुरू हो गया है उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी सभी कार्य नए भवन से किए जाएंगे।क्षेत्र के रोड कला गांव में बनने वाले 33 केवी जीएसएस के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने पूजन किया व इस मौके पर अधीक्षण अभियंता जौहरी लाल मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
*रिपोर्टर नरेश कुमार केला देवी करौली राजस्थान*