नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
मिशन हॉस्पिटल में 17 फरवरी यानि सोमवार से दो दिवसीय ‘जननी स्वास्थ्य मेला’ का आयोजन, महिलाओं का होगा निशुल्क उपचार
हजारीबाग : श्रीनिवास सर्वमंगल सोसाइटी द्वारा संचालित रविन्द्र पथ बिजली ऑफिस के विपरीत स्थित संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल में दो दिवसीय ‘जननी स्वास्थ्य मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी यानि सोमवार से लेकर 18 फरवरी यानि मंगलवार तक मिशन होस्पिटल परिसर में #महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा परामर्श, मुफ्त दवा, बी.पी जांच, अल्ट्रासाउंड, कैंसर स्क्रीनिंग, नेत्र जांच, एक समय का भोजन, दंत जांच एवं शुगर व हीमोग्लोबिन का जांच एवं इलाज मुफ्त होगा। शिविर के माध्यम से हेयर ट्रांसप्लांट एवं अन्य जांच में भारी छूट महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। अनुभवी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य कर्मी सक्रियता एवं तत्परता से निशुल्क शिविर में जुटे रहेंगे। महिलाओं को शिविर की जानकारी प्राप्त करने के लिए 9430165926, 9297993810 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।
मौके पर संत कोलम्बस मिशनहोस्पिटल के संचालक डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को घर की व्यस्ततम कार्य को लेकर कई बार ऐसा देखा जाता है कि नियमित समय पर स्वास्थ्य की देखभाल नहीं करने से गंभीर एवं जटिल बिमारी पकड़ लेता है। जिससे महिलाओं को आर्थिक खर्च एवं कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सही समय पर स्वास्थ्य की देखभाल एवं उपचार हेतु 17 फरवरी सोमवार से दो दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि बिमारी की पूर्वत जांच एवं उपचार कर स्वास्थ्य देखभाल में सहुलियत एवं राहत मिले। इसके साथ ही शिविर में महिलाओं को निशुल्क उपचार एवं जांच करवाकर उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा।