राघव पंडित और उनके 40 सदस्यीय टीम ने कराया म्यूजिकल फेरा, लोगों को उनका अंदाज खूब भाया
सामूहिक विवाह समारोह में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे कोलकाता के यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए विश्व विख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम और राघव पंडित। राघव पंडित और उनके 40 पंडितों की टीम ने वैवाहिक मंगल चरण के साथ गीत- संगीत के माध्यम से घटों तक माहौल को भक्तिमय बनाए रखा और संपूर्ण पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शादी संपन्न कराया ।
बीएसएफ के 18 सदस्यीय ब्रास बैण्ड की खूब गूंजी धुन, सामूहिक नृत्य में दिखा लघु भारत की झलक
——-
इस सामूहिक विवाह में विवाह स्थल पर सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप से पहुंचे 40 जवानों की ब्रास बैंड की धुन जब बजी तो कर्णप्रीय धुन सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। देशभक्ति तरानों के साथ विदाई गीत की धुन पर विधायक मनीष जायसवाल सहित उपस्थित हजारों लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं कोलकाता से पहुंचे 30 सदस्यीय कलाकारों के जत्थे ने सामूहिक नृत्य से समां बांध लिया। सामूहिक नृत्य के दौरान उनके परिधान और नृत्य कला में लघु भारत की झलक दिखी ।
विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार जनों ने जोड़ों को सौंपा कई भेंट, गुलदस्ता और गणेश की प्रतिमा भेंटकर दिया नई जिंदगी शुरुआत का बधाई
शादी के पश्चात विधायक मनीष जायसवाल की ओर से सभी 25 जोड़ों को गृहस्थ बसाने हेतु कई सामग्री भेंट किया गया। जिसमें टोटो/बाइक/एफडी, टीवी, फ्रिज, अलमारी, कम्बल, दो अटैची, ट्राली, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, बाल्टी सेट, बर्तन सेट, बर्तन स्टैंड, सब्जी स्टैंड, 5 पीस साड़ी और 5 पीस सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट, शू, श्रृंगार बॉक्स, 10 पीस शर्ट और पेंट, दो चादर, केसरोल, फल पैकेट और मिठाई पैकेट सहित अन्य सामग्री शामिल है। शादी के उपरांत सभी जोड़ों का पुष्पवर्षा के साथ पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंटकर विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवाजनों ने नई जिंदगी शुरूआत करने हेतु ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दिया ।
जब हुआ 25 बेटियों का कन्यादान, तो खुशी से भर गई विधायक मनीष जायसवाल की आंखें
जब 25 बेटियों का कन्यादान हुआ तो विधायक मनीष जायसवाल की आंखें भी खुशी से भर गई। वे अपने आंखों के आंसू को दबाकर खुशी के इस पल को 25 जोड़े और उनके परिवारजनों के साथ बिताने में व्यस्त दिखे। जोड़ों के शादी से लेकर उनके बारातियों और शरातियों के भोजन के इंतजाम से लेकर अतिथियों के स्वागत में पूरे परिवार के साथ विधायक निरंतर जुटे रहें ।
पिता थे बीमार, फिर भी नेक कार्य के लिए नहीं मानी हार, लोगों की दुवाओं का दिखा असर, सामुहिक विवाह में शामिल हुए पूर्व जिप अध्यक्ष*
सामूहिक विवाह समारोह के ठीक पूर्व हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पिता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की तबीयत अचानक नौशाद हो गई। विधायक मनीष जायसवाल एक तरफ अस्पताल में अपने पिता का इलाज कर रहे थे तो दूसरी और नेकी में जुटे रहते हुए इस शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। 25 जोड़े यानी 50 परिवार के साथ विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के शुभचिंतकों का दुआओं का असर हुआ कि न सिर्फ उनके पिता इस शादी समारोह से पूर्व अपने घर आ गए बल्कि इस शादी में व्हील चेयर में बैठकर परिवारजनों का हौसला बढ़ाते हुए जोड़ों को आशीर्वाद देने आयोजन स्थल पहुंचे और घंटों जमें रहें ।
पहली बार की है शुरूआत, कोशिश होगी जारी रहें साल- दर- साल यह सौगात- मनीष जायसवाल
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपने दो जुड़वा भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जयसवाल के 25 वे शादी सालगिरह को याद बनाने के लिए इस कार्यक्रम को सौगात के रूप में आयोजित किया। उन्होंने कहा की यह शुरूआत है और कोशिश होगा की यह आयोजन आगे भी कर सकें। विधायक मनीष जायसवाल ने सामूहिक विवाह के इस समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया और धन्यवाद दिया साथ ही कहां की 25 जोड़ो के जिंदगी की एक नई शुरुआत करने में हम सहभागी बन सके इसके लिए हम खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने ऐसे पुनीत कार्यों के लिए समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी आगे आने की अपील की ।