विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू महासंघ द्वारा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रक्रिया करवाई गई जिसमें पूरे 52 जिले के पदाधिकारी ने भाग लिया गया,
चुनाव में सीहोर जिले से केशर सिंग धनगर अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के बिलकिसगंज *संस्कार पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल* में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष *केसर सिंह धनगर* के साथ *रामकृष्ण बघेल*, *मोनू धनगर* को *प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष* एवं उज्जैन के *सुभाष चौधरी* को *युवा प्रदेश अध्यक्ष* की शपथ संगठन के *संयोजक महामंडलेश्वर 1008 श्री दादू महाराज* एवं *राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल* की अध्यक्षता में दिलवाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में पूरे 52 जिले के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। *गुना से प्रदेश प्रवक्ता एवं योगाचार्य श्री महेश पाल* , *जिला शिवपुरी से जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री जगत सिंह बघेल* एवं *बैतूल जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उदय पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर पाल, जिला अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश विधि सलाहकार दीपक पाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रशांत पाल, एवं चिचोली मंडल के सलाहकार श्री अशोक पाल सम्मिलित रहे*। पूरे 52 जिले के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार धनगर द्वारा किया गया।
श्री मधुसूदन धनगर राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।