करौली जिले के सपोटरा विधानसभा के विधायक श्री हंसराज मीणा जी 15 फरवरी 2025 को क्षेत्र सपोटरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांगरा में नाबार्ड योजनांतर्गत स्वीकृत नवीन कक्षा व कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित शिक्षकों के साथ नवीन 2 कक्षा -कक्षों का लोकार्पण करके विद्यालय के बच्चों को सौगात प्रदान की।एवं विधायक जी ने इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्यों और विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि आपकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आयेगी, आपकी हर जरूरत की वस्तुए आपके विद्यालय में उपलब्ध हो जायेगी इस पर आपको मेहनत करके अपने माता पिता, एवं विद्यालय और गांव का नाम रोशन करना है।इस दौरान विधायक जी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ और ग्रामवासियों द्वारा मिले असीम आदर सत्कार के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।और निर्वाचन क्षेत्र सपोटरा के श्यामपुर (मंडरायल) में भगवान देवनारायण जी के वार्षिक मेले के अवसर पर 24 गांव सहित अनेक गांवों के गुर्जर समाज के गणमान्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनसेवक के रूप में शामिल हुआ और वहां स्थित श्री देवनारायण भगवान जी के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश सहित डांग क्षेत्र के गणमान्यों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर के सबसे वरिष्ठ महाराज गणेशा नंद जी के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, 24 गांव सहित अनेक गांव के वरिष्ठ गुर्जर समाज पंच पटेलों के चरणों में प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी समस्याओं से अवगत होकर विधायक हंसराज मीणा जी ने विश्वास दिलाया कि आपके ही आशीर्वाद से मैं राजस्थान विधानसभा में बैठा हूं अब मेरा कर्तव्य है कि आपकी हर समस्या का समाधान करुंगा व डांग क्षेत्र के विकास के लिए मैं निरंतर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के संपर्क में हूं। जिससे डांग क्षेत्र की मूलभूत सुविधा ( बिजली, पानी और सड़क ) को जल्द ही पूरा कर सकूंगा।
*न्यूज़ रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।*