बुजुर्ग मां को घर में बंद कर सास ससुर संग बेटा चला गया कुम्भ
65 वर्ष की बुजुर्ग मां भूखे प्यासे तड़पते रही
हजारीबाग/रामगढ़: लोक हो या शाखीय परंपरा सभी जगह स्पष्ट कहा गया है कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर न दुनिया में कोई पुण्य है न धर्म। लेकिन, बुधवार को पुण्य बटोरने के नाम पर रामगढ़ में जो अमानवीय मामला सामने आया वह विचलित करने वाला है।
दरअसल, रामगढ़ के अरगड़ा में एक बेटा तीन दिन पहले अपनी 65 साल की मां संजू देवी को घर में बंद कर सास-ससुर, पत्नी-बच्चों के साथ प्रयागराज कुम्म स्नान करने चला गया। तीन दिन बाद बुधवार को मां भूख से बिलबिलाप्ते घर के अंदर से आवाज लगायी। आवाज सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही वृद्धा की बेटी को भी सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से घर का ताला । तोड़कर वृद्धा को बाहर निकाला गया