कटनी विदित है कि कोरोना संक्रमण काल में कृषि उपज मंडी बंद थी लेकिन पंद्रह दिन पूर्व जब मंडी चालू हुई तो उसमें काम करने वाली महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था जिससे उनके सामने जिवन यापन का संकट खड़ा हो गया था।

फिर महीला मजदूरों ने कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन से संपर्क साधा और अपनी मजबूरी सुनाई जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन कृषि उपज मंडी पहुंच कर आज प्रशासन एवं मंडी प्रशासन से बात कर उन्हें काम करने के लिए मंडी में प्रवेश दिलाया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन के साथ गिरीश गर्ग एडवोकेट, पूर्व मंडी सदस्य शिव कुमार यादव, निवर्तमान पार्षद राजकिशोर यादव भी उपस्थित थे।