जिला कारागार सहारनपुर में महाकुंभ के मोके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन कारागार मुख्यालय के आदेश पर प्रयागराज त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल से बंदियों ने स्नान किया। इस विशेष आयोजन में मुस्लिम बंदियों और महिला बंदियों ने भी श्रद्धा के साथ स्नान किया कार्यक्रम के दौरान बंदियों को महाकुंभ स्नान के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई बंदियों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया और भविष्य में अच्छे आचरण की दिशा में कार्य करने की इच्छा जताई।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़