खबर सहारनपुर के बिहारीगढ़ से
भरे बाजार युवक को गोली मारी गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर, आरोपी फरार..
बिहारीगढ:कस्बे में सरेआम सिगरेट-पान की दुकान पर खड़े हुए खनन कारोबारी युवक मुकर्रम पुत्र असलम निवासी ग्राम थापुल पर उसी गांव के ओमान पुत्र इमरान निवासी थापुल ने रंजिशन तमंचे से गोली चला दी, इस दौरान युवक के पैर में गोली आर पार निकल गई,लहुलुहान हालात में घायल युवक को सीएचसी फतेहपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन डाक्टरों ने मुकर्रमको हायर सैंटर रैफर कर दिया है, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर बिहारीगढ पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उक्त मामला बुधवार देर शाम करीब 6 बजे का है, इस घटना से कस्बे में दहशत का माहौल है।
हालत गंभीर होने के कारण मुकर्रम को सहारनपुर रेफर कर दिया गया है
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़