जेसीबी मशीन से सरेआम रात में होता है मिट्टी का अवैध खनन
थाना पढुआ ।तहसील धौरहरा क्षेत्र अभयपुर में मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है, जिससे राजस्व विभाग को लाखों की क्षति हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन माफिया पुलिस की मिलीभगत से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे है।
अभयपुर क्षेत्र में लगातार पिछले कई महीनों से मिट्टी का अवैध रूप से जेसीबी मशीन के द्वारा खनन किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात्रि में जेबीसी मशीन से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टरों की ट्रॉली में भरकर500- 700 रुपये प्रति ट्रॉली की दर से बेची जा रही है। जिससे राजस्व विभाग को हजारों रुपये की क्षति हो रही है। माफिया रातों रात मिट्टी का खनन करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफिया के पास मिट्टी उठाने का कोई भी परमिट नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि पढ़ुआ थाना क्षेत्र में चाहे वह ढखेरवा सिसैया -मार्ग हो या फिर चंदपुरा सेमरी सड़क मार्ग हो जिस पर रात के चारों ओर मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर होता देखा जा सकता है। बिना किसी रोक टोक के माफियाओं द्वारा अवैध खनन करके मिट्टी बेचने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है।
जिला संवाददाता योगेश कुमार गुप्ता