लोकेशन टीकमगढ़
रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे
खरगापुर में 12 एकड़ गोचर भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर
टीकमगढ़ जिले के नगर खरगापुर में 12 एकड़ गोचर भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर काफी समय से भू माफियाओं द्वारा बीस एकड़ में गोचर भूमि पर कब्जा बनाए हुए थे एसडीएम सहित एसडीओपी, तहसीलदार ,भारी पुलिस बल मौके पर रहकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई पिछले दिनों बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने गौचर भूमि के खिलाफ दिया था धरना प्रदर्शन, गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम भारती देवी मिश्रा ने बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के लोगों को दिया था लिखित आश्वासन प्रशासन ने बीस दिनों के बाद गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का दिया था आश्वासन जो प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही कर करोड़ों रुपए की 12 एकड़ गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया ।