ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम शहर के मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के डर भगाने लिए की बैठक

```

रतलाम शहर के मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित

रतलाम शहर के मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में कोरोना के विरुद्ध वैक्सीनेशन की दर में वृद्धि के लिए एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर आयोजित बैठक में एसडीएम शहर श्री अभिषेक गहलोत द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आग्रह किया गया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन अधिकाधिक वैक्सीनेशन के लिए लोगों को समझाईश देवे। बैठक में डॉ. एम.ए. कुरेशी, डब्ल्यूएचओ के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. रितेश बजाज, श्री आसिफ काजी, श्री मुबारिक आर.आर. खान, श्री मुबारिक शैरानी, श्री सलीम मेव, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, तहसीलदार श्रीमती अनीता चौकोटिया आदि उपस्थित थे।

बैठक में एसडीएम श्री गहलोत ने बताया कि रतलाम शहर में 45 प्लस के 80 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण के लक्ष्य के विरुद्ध अभी 22 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण शेष है। इसके अलावा 18 प्लस के डेढ़ लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना है। इनमें से 32 हजार का टीकाकरण हुआ है। एसडीएम ने मुस्लिम प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि वे प्रो-एक्टिव होकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करवाएं। इसके लिए जहां कैंप लगाने आवश्यक होंगे प्रशासन द्वारा कैंप लगाए जाएंगे। आप लोग अपने क्षेत्रों में स्थान चिन्हित करें। डॉ. बजाज द्वारा कोविड-19 संक्रमण के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि हमें अब कोरोना की विकट स्थिति उत्पन्न नहीं होने देना है इसके लिए जरूरी है कि सभी व्यक्ति टीका लगवाएं। बैठक में डॉ. एम.ए. कुरेशी, श्री आसिफ काजी,मुबारिक आर.आर. खान, मुबारिक शैरानी,सलीम मेव द्वारा भी अपने सुझाव एवं विचार रखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *